तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद थलपति विजय के परिवार में भावुक माहौल देखने को मिला. विजय के पिता एस ए चंद्रशेखर ने संघर्ष के पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि बेटे ने उनका सपना पूरा कर दिया है. वहीं विजय की मां ने इसे मदर्स डे का सबसे बड़ा तोहफा बताया. शपथ ग्रहण समारोह में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी मौजूद रहीं और उन्होंने विजय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी.