शिवसेना UBT के छह नेताओं की बगावत के बीच आज पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर दोनों गुटों ने अपने-अपने इलाकों में रैली का आयोजन किया है. शिंदे के समर्थक रैली में विरोध प्रदर्शन न हो इसके लिए मुंबई पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.