मध्यप्रदेश के सतना क्षेत्र में हालात काफी गंभीर हो गए हैं. स्मार्ट सिटी के रुप में प्रसिद्ध इस इलाके में हुई भारी बारिश ने सड़कों को पानी से भर दिया है. नालों का पानी ओवरफ्लो होकर घरों और दुकानों में घुस गया है. इस जलभराव की वजह से सड़कों पर दो और चार पहिया वाहनों के आने-जाने में भी काफी परेशानी हो रही है.