यूपी में हापुड़ के चंडी रोड इलाके में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक सॉस बनाने वाली दुकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में मिलावटी सॉस बरामद किया. टीम ने मौके से करीब 30 पेटी सॉस सीज की. जांच में सामने आया कि सॉस में टमाटर की जगह सोडियम, अधिक नमक, गाजर और लाल रंग मिलाकर तैयार किया जा रहा था.