झारखंड के बोकारो जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक बुजुर्ग महिला क्षतिग्रस्त लोहे के पुल के सहारे नहर को पार करते हुए देखी जा सकती है. यह दृश्य न केवल खौफनाक है बल्कि ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं की भयावह स्थिति को भी उजागर करता है.