पश्चिम बंगाल सरकार ने ओबीसी आरक्षण में बड़ा बदलाव किया है राज्य में ओबीसी आरक्षण को 17 प्रतिशत से घटाकर सिर्फ 7 प्रतिशत कर दिया गया है. नई सूची के अनुसार अब केवल 66 जातियाँ ही ओबीसी आरक्षण के दायरे में आएंगी. साथ ही धर्म आधारित वर्गीकरण की व्यवस्था को भी समाप्त कर दिया गया है. यह निर्णय राज्य में आरक्षण की प्रणाली को सरल और समान बनाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है.