मुंबई में मानसून का असर काफी गहराता जा रहा है. भारी बारिश के कारण शहर की रफ्तार थम सी गई है. अंधेरी से लेकर वसई विरार तक हर तरफ पानी ही पानी है जो लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुका है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से मुंबई के नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मॉनसून की इन बारिशों ने यहां के जीवन को कठिन बना दिया है.