बंगाल चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस में आया भूचाल समय के साथ बढ़ रहा है. हर दिन ममता की सेना से सैनिक, सेनापति भागते ही जा रहे हैं. पहले विधायकों ने बगावत की अब सांसदों ने. ममता का कुनबा पूरी तरह से छिन्न भिन्न हो चुका है. लेकिन इस बीच खबर ये आ रही है कि ममता घर वापसी की तरफ भी बढ़ रही हैं. ममता की जिस तरह से 10 जनपथ से निकटता बढ़ रही है और पिछले तीन दिनों में बार बार सोनिया गांधी और ममता की मुलाकात ने तरह तरह की चर्चाएं तेज कर दी हैं.