पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने पश्चिम बंगाल में चल रही SIR यानि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ रिट याचिका दायर की है.