बिहार के कैमूर जिले में अपराधियों ने ऐसी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित चौरसिया पुल के नीचे दुर्गावती नदी किनारे रविवार सुबह दो लावारिस सूटकेस मिलने से सनसनी फैल गई. जब ग्रामीणों ने सूटकेसों के पास जाकर देखा तो उनमें इंसानी शरीर के कटे हुए अंग भरे मिले. इस भयावह दृश्य को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह नदी किनारे तेज दुर्गंध आने पर कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे थे. उन्हें दो संदिग्ध सूटकेस दिखाई दिए.