लेबनान पर इजराइल के हमलों को लेकर ईरान ने कड़ा रुख अपनाया है. ईरान की जॉइंट मिलिट्री कमांड ने साफ कहा है कि अगर इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में अपने हमले जारी रखे, तो उसे ईरानी सशस्त्र बलों की ओर से कड़ा जवाब मिलेगा. इस बयान से क्षेत्र में तनाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.