होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. ईरान और अमेरिका के बीच टकराव के कारण जहाजों की आवाजाही लगभग रुक गई है, जिससे तेल बाजार पर भी असर पड़ रहा है. भारत समेत कई देशों ने इस स्थिति पर चिंता जताई है और शांति व कूटनीतिक समाधान की अपील की है.