स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय जहाजों पर हुई फायरिंग ने सुरक्षा चिंताएं बढ़ा दी हैं. इसके बाद भारतीय नौसेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में युद्धपोत तैनात कर दिए और सख्त एडवाइजरी जारी की है. फारस की खाड़ी में फंसे जहाजों से लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी बड़े खतरे से बचा जा सके