हिमाचल प्रदेश में टूरिस्ट सीजन के दौरान चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर वाहनों की भारी कतारें देखी जा रही हैं. हाईवे पर बढ़ती आवाजाही के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती जा रही है. इस समस्या से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने हाईवे पर दिन और रात लगभग 40 जवान तैनात किए हैं, ताकि लंबी लाइनें और भीड़ से नियंत्रण पाया जा सके.