सप्ताह की शुरुआत के साथ ही सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. एमसीएक्स पर कारोबार खुलते ही चांदी 5 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा महंगी हो गई, जबकि सोना भी 1.60 लाख रुपये के करीब पहुंच गया. हालांकि इस तेजी के बावजूद दोनों कीमती धातुएं अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई स्तर से काफी नीचे बनी हुई हैं. वैश्विक बाजार के उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के बीच बाजार की चाल पर सभी की नजर टिकी हुई है.