यूपी के फिरोजाबाद में नीलकंठ कॉलोनी में एक युवती की हत्या और उसकी मां के घायल होने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है, हालांकि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है.