स्पेसएक्स की बाजार में एंट्री के बाद एलन मस्क की संपत्ति में रिकॉर्ड बढ़ोतरी चर्चा का विषय बनी हुई है. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अपने लंबे समय से देखे जा रहे उस सपने का भी जिक्र किया, जो पृथ्वी से आगे मानव सभ्यता के विस्तार से जुड़ा है. मस्क का मानना है कि भविष्य में अंतरिक्ष तकनीक और दूसरे ग्रहों पर मानव उपस्थिति नई संभावनाओं के दरवाजे खोल सकती है.