अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान वॉर को लेकर संबोधित करते हुए कहा कि हम ईरान को कभी भी परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे. साथ ही ये भी कहा कि जो लोग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल आयात करते हैं, उन्हें इसकी सुरक्षा में आगे आना चाहिए. ट्रंप के इस तरह के बयान के बाद ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला.