दिल्ली के रोहिणी इलाके में बारिश के दौरान एक इमारत गिरने से हड़कंप मच गया. हादसे के बाद कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई गई. मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. शुरुआती जांच में इमारत की कमजोर संरचना और मौसम को कारण माना जा रहा है.