दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कई विदेशी पर्यटक फंस गए. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.