गोरखपुर के सिटी मॉल स्थित बारबेक्यू नेशन रेस्टोरेंट में नॉनवेज बिरयानी में कॉकरोच का बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया. पीपीगंज निवासी सचिन वर्मा अपने बेटे सात्विक का जन्मदिन मनाने परिवार और दोस्तों के साथ यहां पहुंचे थे. खाना खाने के दौरान उनके दोस्त अम्रपाल रावत की प्लेट में मरा हुआ कॉकरोच निकला.