असम की राजनीति में एक कहावत मशहूर है कि सत्ता का रास्ता गुवाहाटी के कॉटन कॉलेज से होकर गुजरता है. हिमंत बिस्वा सरमा इसी कॉलेज की उपज हैं. उनके दोस्त याद करते हैं कि जब कॉलेज के दिनों में सब अपनी डिग्रियों को सहेज रहे थे, तब 22 साल के हिमंत कहते थे कि मेरी मार्कशीट जला दो.