आज चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है जब माता महागौरी की पूजा का विशेष महत्व होता है. इस दिन देवी की पूजा सफेद फूलों से करनी चाहिए. साथ ही आज दुर्गा सप्तशती के पहले अध्याय का पाठ करना शुभ माना जाता है. ये पूजा और पाठ आपके लिए सौभाग्य और समृद्धि लेकर आएंगे. इस दिन धार्मिक क्रियाओं में मन लगाकर देवी की भक्ति करना चाहिए.