कपूर खानदान में एक बार फिर खुशियों का मौसम आने वाला है. बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला शादी करने जा रही हैं. अंशुला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मंगेतर रोहन ठक्कर संग दिखाई दे रही हैं.