कन्या
द फूल
आज का दिन आप के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करने और स्वयं पर भरोसा बढ़ाने में सहयोगी है. अनुभव की कमी को स्वयं पर हावी नहीं होने देंगे. नया करने और और खोजने का भाव बढ़ेगा. परिचितों की बातों पर ध्यान दें. उत्साह से कार्य करते रहें. पहल बनाए रखेंगे. सबका सहयोग समर्थन प्राप्त होगा. दिल की बातें कह पाएंगे.
रचनात्मक प्रयासों को बढ़ावा देंगे. तेजी से लक्ष्यों की ओर बढेंगे. संपर्क प्रभावपूर्ण बनाए रखेंगे. व्यक्तित्व बल पाएगा. नया करने की कोशिश बनाए रख सकते हैं. दोस्तों से मेलजोल के अवसर बढ़ेंगे. आधुनिक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. आपसी मदद के लिए प्रेरित होंगे. वादा निभाने का प्रयास रहेगा. भेंटवार्ता में पहल रखेंगे. परिचितों से भेंट बढ़ाएंगे.
स्वास्थ्य: सेहत पर ध्यान बनाए रखेंगे. खानपान अच्छा रहेगा. सक्रियता से कार्य करेंगे.
आर्थिक स्थिति: वित्ती मामले पक्ष में हल होंगे. कारोबार को बढ़ावा मिलेगा. लाभ के मौके बनेंगे.
रिश्ते: घर का वातावरण सुखद रहेगा. निजी जीवन में खुशियां बढ़ेंगी. अपनों से सूचनाएं साझा करेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा