मित्रगण सहयोगी बने रहेंगे. प्रियजनों के साथ वक्त बिताएंगे. सहयोगियों के समर्थन से कारोबार बढ़त पाएगा. अवरोध दूर होंगे. सहकर्मी सहायक होंगे. सक्रियता और साहस से आगे बढ़ेंगे. बौद्धिक प्रयासों में तेजी बढ़ाएंगे. कला कौशल संवार पर रहेगा. सभी क्षेत्रो ंमें उचित जगह बनाए रखेंगे. प्रेम संबंधों में सफल होंगे. मन के मामले पक्ष में बनेंगे. साथी मदद बनाए रखेंगे. करीबियों के संग भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं. मनभेद व मतभेद दूर होंगे. सुख सौख्य बढ़ा रहेगा.
नौकरी व्यवसाय- प्रतिभा प्रदर्शन बनाए रखेंगे. लाभ बेहतर बना रहेगा. हितों में वृद्धि होगी. महत्वपूर्ण मामलों में आगे रहेंगे. प्रतिस्पर्धी गतिविधियों में प्रभावी रहेंगे. उत्साह से काम लेंगे.
धन संपत्ति - आर्थिक परिणाम इच्छित बनेंगे. सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. वित्तीय मामलों में सक्रियता रहेगी. सभी का भरोसा जीतेंगे. अनुभवियों से सलाह लेंगे. साख सम्मान बढ़ेगा.
प्रेम मैत्री- मन की बात को ध्यान से सुनेंगे. रिश्तों को बल मिलेगा. मित्रों से भेंट होगी. परस्पर भरोसा बढ़ा रहेगा. संबंधों में मजबूती आएगी. अपनों से सूझबूझ और सामंजस्य से रखेंगे. स्मरणीय पल बनेंगे. भेंटवार्ता के अवसर बढ़ेंगे. संबंधों को बखूबी संवारेंगे. चर्चा संवाद बढ़ाने में सफल रहेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- सलाह से आगे बढ़ेंगे. खानपान पर संवार पाएगा. नपातुला जोखिम उठाएंगे. कार्यगति तेज बनी रहेगी. उच्च मनोबल बनाए रखेंगे.
आज का उपाय: रामदूत भगवान बजरंगबली हनुमान की वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. समभाव रखें.
शुभ अंक : 4, 5, 6 और 8
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
अरुणेश कुमार शर्मा