Tarot Rashifal 15 October 2024 Mesh (Aries): मेष वालों के बन रहे हैं स्थान परिवर्तन के योग, पेट दर्द से रह सकते हैं पेरशान

Tarot Rashifal 15 October 2024 Mesh (Aries): स्थान परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं. हालाकि ये स्थिति आपके लिए जटिल हैं. अपने उच्च अधिकारियों से स्थानांतरण की बात कर सकते हैं. पूर्व में आपके जीवन में ऐसी घटना घटित हुई हैं कि आप बेहद कठिन समय से गुजरे हैं.

Advertisement
टैरो कार्ड रीडर से जानें किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन? टैरो कार्ड रीडर से जानें किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन?

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

मेष(Aries):-

Cards:-Six of swords

आपके परिवार में कुछ ऐसी घटनाएं घटित हो गई हैं, जिसकी वजह से अब आपके लिए वहां रहना संभव नहीं है. स्थान परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं. हालाकि ये स्थिति आपके लिए जटिल हैं. अपने उच्च अधिकारियों से स्थानांतरण की बात कर सकते हैं. पूर्व में आपके जीवन में ऐसी घटना घटित हुई हैं कि आप बेहद कठिन समय से गुजरे हैं. आप पूर्व में घटी हुई घटनाओं  की यादों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. जल्द ही नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थानांतरण भी मिल सकता है. यह परिवर्तन आपको आपकी पुरानी यादों से भी दूर लेकर जाएगा. आप अपना ध्यान अपने कार्य क्षेत्र एवं परिवार की तरफ केंद्रित कर पाएंगे. अपने जीवन में चल रही उथल-पुथल को सामान्य बनाकर अपने जीवन को संतुलित कर पाएंगे. आपको अपनी सोच को सकारात्मक बनाने की जरूरत है. अतीत की यादों के लिए अपने वर्तमान को खराब नहीं किया जा सकता है. वर्तमान हमेशा भविष्य के लिए नींव तैयार करता है इसलिए हमें अपने वर्तमान को अच्छा बनाने का प्रयास करना चाहिए. खराब संगत हमें कुछ भी अच्छा सोचने नहीं देती.

Advertisement

स्वास्थ्य: दूषित पानी से कुछ स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं.

आर्थिक स्थिति: परिवार में कुछ आर्थिक संकट हो सकता है. धन का लेन देन बिल्कुल भी न करें.

रिश्ते: नए सदस्य को लेकर सभी लोग उत्साहित हैं. पति-पत्नी के बीच तनाव कम हो सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »