वृश्चिक
two of wands
आज का दिन आप के लिए अवसरों को पहचानने और उनका लाभ उठाने की कोशिश को बढ़ावा देने वाला है. कारोबारी विस्तार के प्रयासों को गति मिलेगी. कार्यक्षेत्र में प्रभावी प्रदर्शन बना रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. करीबियों से रिश्ते बेहतर बनाए रखने का प्रयास होगा. सहयोगियों के साथ सूझबूझ से आगे बढेंगे. जिम्मेदारों के समर्थन पाएंगे.
आसपास का वातावरण सकारात्मक रहेगा. व्यावसायिक लाभ में बढ़ोतरी होगी. कला कौशल और प्रशिक्षण पर बल देंगे. बड़ों की सीख का अनुपालन बनाए रखेंगे. व्यवस्थित ढंग से कार्य करेंगे. सभी प्रसन्न और प्रभावित रहेंगे. उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन बना रहेगा. लापरवाही नहीं दिखाएंगे. निजी विषयों में सहजता रखेंगे. उत्साह से आगे बढ़ेंगे.
स्वास्थ्य: दिनचर्या सुधार पाएगी. सेहत अच्छी रहेगी. असहजताएं दूर होंगी. कौशल को बल मिलेगा.
आर्थिक स्थिति: कारोबारी लक्ष्यों को पूरा करने का प्रयास होगा. तेजी से लाभ बढ़ाने का प्रयास रहेगा.
रिश्ते: घर में अनुकूलन रहेगा. करीबी सहयोग रखेंगे. रिश्तों और संबंधों में मिठास बनाए रखेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा