मेष (Aries)
रिश्तों में मर्यादा और आदर
मेष राशि के जातक इस समय अपने पारिवारिक दायित्वों को बहुत ही संजीदगी से निभाएंगे. आपके भीतर अपनों के प्रति संरक्षण और सुरक्षा का भाव बढ़ेगा. घर के बड़ों के प्रति आपका आदरभाव रिश्तों में नई ऊर्जा भरेगा. हालांकि, आप थोड़े भावुक हो सकते हैं, लेकिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना आपके लिए हितकारी होगा. आपसी विश्वास बढ़ने से घर का माहौल शांत और सुखद रहेगा.
वृष (Taurus)
प्रेम और आनंद का संगम
वृष राशि वालों के लिए यह समय खुशियों की सौगात लेकर आया है. आप अपने दिल की बात अपनों से साझा कर पाएंगे, जिससे रिश्तों में पारदर्शिता आएगी. प्रेम संबंधों में आपके प्रयास सफल होंगे और प्रियजनों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे. घर में किसी उत्सव या मेहमान के आगमन से आनंद का वातावरण रहेगा. रिश्तों में सहजता और स्नेह का भाव बढ़ेगा.
मिथुन (Gemini)
धैर्य और जिम्मेदारी का संतुलन
मिथुन राशि के जातकों को अपने व्यक्तिगत संबंधों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता है. मन की बात कहने में जल्दबाजी न करें, बल्कि उचित समय का इंतज़ार करें. प्रेम संबंधों में खुद पर नियंत्रण रखना जरूरी है. आपके परिजन आपके प्रति मददगार बने रहेंगे. किसी जरूरी सूचना के मिलने से मन प्रसन्न होगा. अपनों के साथ तालमेल बिठाने का प्रयास करें.
कर्क (Cancer)
गोपनीयता और विनम्रता का महत्व
कर्क राशि वाले अपने करीबियों के सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में सहज महसूस करेंगे. व्यक्तिगत रिश्तों में एक नया उत्साह देखने को मिलेगा. आप बड़ों का सम्मान करेंगे. उनकी सलाह पर चलेंगे. हालांकि, आपको अपने निजी मामलों में गोपनीयता बनाए रखने की सलाह दी जाती है. नए लोगों से एक निश्चित दूरी बनाए रखना इस समय आपके लिए बेहतर होगा.
Leo (सिंह)
सामंजस्य और सहयोग की भावना
सिंह राशि वालों को सलाह दी जाती है कि वे अपने करीबियों की बातों को अनसुना न करें. रिश्तों में स्पष्टता रखें और किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें. आपके साथी और सहकर्मी आपके प्रति सहयोगी रहेंगे. भावनात्मक मामलों में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी दिखाने से बचें. मित्रों का साथ आपको मानसिक बल प्रदान करेगा. मिलजुल कर काम करने से बिगड़े हुए रिश्ते भी सुधर सकते हैं.
कन्या (Virgo)
सकारात्मक संवाद से बढ़ेगी नजदीकियां
कन्या राशि के जातक अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे. प्रेम संबंधों में सुधार होगा और आप अपने प्रियजन के साथ नज़दीकियां बढ़ा पाएंगे. अनुभवी लोगों की सलाह आपके रिश्तों को और मजबूत बनाएगी. सकारात्मकता के कारण आप उत्साह से भरे रहेंगे. अपनों का विश्वास जीतने में आप सफल रहेंगे, जिससे घर में खुशहाली आएगी.
तुला (Libra)
संकोच त्यागें और संबंधों को सहेजें
तुला राशि वालों के मन में अपनी बात कहने को लेकर थोड़ा संकोच रह सकता है. रिश्तों में हल्का दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन धैर्य से काम लेने पर स्थितियां संभल जाएंगी. आप अपने साथी को कोई सरप्राइज देकर खुश कर सकते हैं. भेंट-मुलाकात में आपकी रुचि बढ़ेगी. अपनों की सीख और सलाह को नजरअंदाज न करें, यह आपके संबंधों को सहेजने में मदद करेगी.
वृश्चिक (Scorpio)
भाईचारा और मधुर व्यवहार
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए समय बहुत ही सौहार्दपूर्ण है. आपके करीबी आपसे प्रसन्न रहेंगे और परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा. भाईचारे को मजबूती मिलेगी .आप अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. आपकी संवेदनशीलता और मधुर व्यवहार लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा. शुभ प्रस्तावों की प्राप्ति हो सकती है जो संबंधों को एक पायदान ऊपर ले जाएंगे.
धनु (Sagittarius)
संस्कारों और रक्त संबंधों में मजबूती
धनु राशि के जातकों के परिवार में हर्ष और उल्लास का माहौल रहेगा. आप अपने संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देंगे. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी .आप मिलकर भविष्य की योजनाएं बनाएंगे. मनोरंजन और भ्रमण के योग बन रहे हैं. घर आए अतिथि का सत्कार आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगा. आपसी स्नेह और विश्वास से रिश्तों का आधार मजबूत होगा.
मकर (Capricorn)
बड़प्पन और सक्रियता
मकर राशि वाले अपने रिश्तों में बड़प्पन दिखाएंगे, जिससे घर के छोटे-बड़े सभी आपसे प्रभावित रहेंगे. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. आप सभी का ख्याल रखने में अग्रणी रहेंगे. महत्वपूर्ण भेंट-वार्ता सफल होगी .आपको उचित प्रस्ताव मिल सकते हैं. करीबियों का समर्थन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. रिश्तों में शुभता बनी रहेगी.
कुंभ (Aquarius)
नियंत्रण और मर्यादा का पालन
कुंभ राशि वालों को अपनों की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील होने की आवश्यकता है. अपने व्यवहार में विनम्रता लाएं और चर्चा के दौरान सहज बने रहें. रिश्तों में जरूरत से ज्यादा उत्साह दिखाने से बचें, क्योंकि यह कभी-कभी गलतफहमी पैदा कर सकता है. मित्रों के साथ किए गए वादे पूरे करेंगे. बाहरी लोगों के दखल से अपने निजी रिश्तों को बचाकर रखें.
मीन (Pisces)
मन प्रसन्न और रिश्तों में मिठास
मीन राशि के जातकों के लिए समय उत्साहजनक है. आपके निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे और प्रेम प्रसंगों में मधुरता बढ़ेगी. अपने प्रिय के साथ घूमने-फिरने के अवसर मिलेंगे और आपकी बातचीत सफल रहेगी. आप अपनी मर्यादा और गोपनीयता का पूरा ध्यान रखेंगे. विवेकपूर्ण व्यवहार से आप अपने रिश्तों में मिठास घोलने में सफल रहेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा