मेष: आज आपकी भावनात्मकता में वृद्धि होगी . आप अपने निजी संबंधों को अधिक महत्व देंगे. मन की बातें अपनों से साझा करने में सफल रहेंगे, जिससे प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. आज मेलजोल के बेहतरीन अवसर बनेंगे . प्रियजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा. अपनों के साथ किसी छोटी यात्रा या भ्रमण पर जाने के योग भी बन रहे हैं. आदर और स्नेह का भाव बनाए रखें, इससे संबंधों में और सुधार होगा.
वृष: घर-परिवार के मामलों में बड़ों की सलाह और अनुभव का लाभ उठाना आपके लिए हितकर रहेगा. किसी भी मामले में अहंकार या जिद दिखाने से बचें. परिजनों के परामर्श को प्राथमिकता दें . भावावेश में आकर कोई भी प्रतिक्रिया न दें. आज कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, इसलिए बातचीत के दौरान सतर्क रहें. प्रेम संबंधों में स्थितियां सामान्य बनी रहेंगी; बस अपने साथी का आदर-सम्मान करना न भूलें.
मिथुन: परिवार के हितों की रक्षा करने में आप पूरी तरह सफल रहेंगे. दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी . प्रेम के विषयों में मजबूती आएगी. आज आपके उत्साह में वृद्धि होगी . परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा. शुभ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. परिजनों के साथ सहयोग की भावना बढ़ेगी . मित्रता में गहराई आएगी. जो भी कदम उठाएं, सोच-विचार कर आगे बढ़ें.
कर्क: स्वजनों से आपको भरपूर आदर और प्रेम प्राप्त होगा. अपनों के साथ समय बिताने के लिए अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय जरूर निकालें. व्यक्तिगत संबंधों में आज शुभता बनी रहेगी . रिश्तेदारों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. मन के मामलों में सहजता से आगे बढ़ें . किसी भी परिजन की बात को नजरअंदाज न करें. दीर्घकालिक पारिवारिक मामले आज और अधिक बल पाएंगे.
सिंह: आज आप अपने परिजनों के साथ महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा करेंगे. अपनों का भरोसा और साथ आप पर बना रहेगा. यदि साथी के साथ कोई अनबन चल रही थी, तो आज स्पष्टता लाने का सही समय है. भेंट-मुलाकात के लिए समय निकालें और बड़प्पन का परिचय दें. प्रेम संबंधों में शुभता बढ़ेगी, जिससे रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे. मित्रता में मजबूती आने से आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे.
कन्या: निजी संबंधों में आज सहनशीलता बनाए रखना बहुत जरूरी है. रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए धैर्य और धर्म का मार्ग अपनाएं. करीबियों का भरपूर साथ मिलेगा, लेकिन किसी भी चर्चा में उतावलापन न दिखाएं. भावनात्मक पक्ष में सुधार होगा और भेंट-वार्ता अनुकूल रहेगी. प्रेम और स्नेह के व्यवहार से आप दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे.
तुला: आज भाईचारे की भावना प्रबल होगी . स्वजनों से भेंट के योग हैं. आप भावनात्मक चर्चाओं को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे. प्रियजनों की मदद करने के लिए आगे आएं, इससे रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा. घर पर अतिथियों का आगमन हो सकता है. आज आपका पूरा फोकस अपनों के साथ यादगार वक्त बिताने पर रहेगा.
वृश्चिक: नजदीकी लोगों के साथ तालमेल बहुत अच्छा रहेगा, जिससे आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा. प्रियजन प्रसन्न रहेंगे . प्रेम संबंध पूरी तरह आपके पक्ष में नजर आएंगे. आज भ्रमण या मनोरंजन के सुखद अवसर मिलेंगे. व्यक्तिगत मामलों में बड़प्पन दिखाएं . मेहमानों का उचित सम्मान करें.
धनु: प्रेम और स्नेह को बढ़ावा देने का आज उत्तम दिन है. अपने वाणी और व्यवहार को प्रभावशाली रखें. अपनों की खुशी का ख्याल रखें, जिससे आसपास उत्साह का माहौल रहेगा. मित्रों से भेंट होगी और आप पुराने गिले-शिकवे दूर कर पाएंगे. स्वजनों का ख्याल रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.
मकर: रिश्तेदारों के साथ संबंध संवरेंगे . आपसी सहयोग की भावना बढ़ेगी. अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें, इससे सुख और सामंजस्य में वृद्धि होगी. मित्रों एवं प्रियजनों की बातों को ध्यान से सुनें. अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना सीखें, ताकि आप लोगों का भरोसा जीत सकें. प्रेम के मामलों में आज सजग रहने की आवश्यकता है.
कुंभ: आज आपकी निजी उपलब्धियां बढ़ेंगी और व्यक्तिगत मामले सुखद रहेंगे. भावनात्मक मामलों में संतुलन बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद होगा. प्रियजनों के साथ स्नेह और विश्वास बढ़ेगा. मित्र प्रसन्न रहेंगे और हर कदम पर आपका समर्थन करेंगे. आज का दिन भ्रमण या मनोरंजन के लिए शुभ है. प्रेम पक्ष मजबूत बना रहेगा.
मीन: प्रेम संबंध आज अत्यंत मधुर रहेंगे. निजी मामले आपके पक्ष में बनेंगे. रिश्तों में नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे. सबसे मिलकर चलना आज आपको खुशी देगा. भावनात्मक प्रदर्शन में आप बेहतर रहेंगे . प्रियजनों से भेंट सुखद होगी. अपनों के सहयोग से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा.
अरुणेश कुमार शर्मा