Singh Tarot Rashifal 3 July 2026: सिंह राशि वाले स्वभाव में लाएं मधुरता, कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से रहें सावधान

Aaj ka Singh (Leo) Tarot Card Horoscope, 3 July 2026: कार्यक्षेत्र में सकारात्मक नजरिया रखें. सभी का उचित सम्मान करें. सहज प्रस्ताव प्राप्त होंगे. वित्तीय मामलों में सावधानी रखें.

Advertisement
leo horoscope leo horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:04 AM IST

सिंह

ऐट आफ स्वार्ड्स

आज का दिन आप के लिए आत्मविश्वास से कार्य करने और पहला कदम आगे बढ़ाने पर जोर देने वाला है. पूर्व अनुभवों को स्वयं पर हावी न होने दें. आशंकाओं से स्वयं को बचाए रखें. लक्ष्य पूरे करने पर फोकस बढ़ाएं. कार्यक्षेत्र में सकारात्मक नजरिया रखें. सभी का उचित सम्मान करें. सहज प्रस्ताव प्राप्त होंगे. वित्तीय मामलों में सावधानी रखें.

Advertisement

परिचित की बातों को नजरअंदाज करने से बचें. स्वयं को दबाव में लाने से बचें. जरूरी सूचनाएं प्राप्त हो सकती हैं. कारोबार से संबंधित जानकारियां जुटाएंगे. संबंधों में सहजता से आगे बढ़ते रहेंगे. परंपरागत विषयों में उत्साह बनाए रखेंगे. प्रतिभा और मेहनत से सभी को प्रभावित करेंगे. भेंट मुलाकात में विश्वास बनाए रखेंगे. साहस से काम करें.

स्वास्थ्य: व्यक्तित्व एवं खानपान पर बल देंगे. शारीरिक रोग दोष उभर सकते हैं. आत्मनियंत्रण रखें.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक लेनदेन में सजग रहें. विविध मामले साधारण रहेंगे. धोखेबाजी में न आएं.
रिश्ते: अपनों से सहज चर्चा बनाए रखें. दोस्तों से समय साझा करें. भावनात्मक प्रयास बनाए रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »