मेष: प्रबंधन के कार्यों पर आपका फोकस बना रहेगा. अधिकारियों की सहमति से विभिन्न मामलों में कार्य करना सहज होगा. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ आपको कार्यक्षेत्र में आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं.
वृष: कार्य-व्यापार की योजनाएं सफल होंगी. अधिकारी वर्ग का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. वाणिज्यिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी. लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे.
मिथुन: पेशेवर मामलों में लापरवाही दिखाने से बचें . कार्य-व्यापार को औसत ही समझें. व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहकर अपने काम पर नियंत्रण बनाए रखें.
कर्क: उद्योग-व्यापार में बढ़त देखने को मिलेगी. लक्ष्य पर आपका पूरा ध्यान रहेगा. आपका प्रबंधन बेहतर होगा. आप सबके सहयोग से वाणिज्यिक कार्यों में आगे बढ़ेंगे.
सिंह: सेवा-व्यवसाय में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे. अपनी कार्यक्षमता का विकास करेंगे. कार्यक्षेत्र में पेशेवर उत्साह बनाए रखें. लाभ के अवसरों को हाथ से न जाने दें.
कन्या: पेशेवर अपेक्षाओं पर आप खरे उतरेंगे. विविध प्रयास सफल होंगे. कामकाज में तेजी आएगी . समकक्ष साथियों का सहयोग आपको सफलता की ओर ले जाएगा.
तुला: करियर-व्यापार में सफलता मिलेगी. वाणिज्यिक प्रयासों में सुधार दिखाई देगा. प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर मिलेंगे . आप संसाधनों में वृद्धि कर पाएंगे.
वृश्चिक: कामकाज आपकी अपेक्षा के अनुरूप चलेगा. आप अपने अनुभव का पूरा लाभ उठाएंगे. प्रतिभा प्रदर्शन के अच्छे अवसर मिलेंगे . व्यावसायिक मामलों में तेजी बनी रहेगी.
धनु: करियर संवार पर रहेगा. कार्यक्षेत्र में पेशेवर सामंजस्य बना रहेगा. कार्य प्रदर्शन आपकी उम्मीद के अनुरूप होगा . चर्चाओं में आप प्रमुखता से शामिल होंगे.
मकर: कारोबार में आप काफी उत्साहित रहेंगे. आधुनिक कार्यों पर विशेष ध्यान देंगे. कामकाजी प्रयासों में गति आएगी. साझा कार्यों में सक्रियता बनाए रखने से लाभ होगा.
कुंभ: कारोबारी मामले साधारण रहेंगे, इसलिए लेनदेन और चर्चा में जल्दबाजी न दिखाएं. पेशेवर कार्यों में सूझबूझ से आगे बढ़ें और अपनी पेशेवरता (professionalism) पर फोकस बनाए रखें.
मीन: करियर-व्यवसाय में आपको मनोवांछित फल और परिणाम प्राप्त होंगे. कार्यक्षेत्र में तेजी बनी रहेगी और अपनी सूझबूझ के चलते आप बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा