Advertisement

धर्म

Navratri: मां दुर्गा की पूजा करते समय भूलकर भी ना करें ये काम...

प्रज्ञा बाजपेयी
  • 09 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST
  • 1/11

नवरात्रि (Navratri 2018) में मां दुर्गा के स्वरूपों की उपासना की जाती है. मान्यता है कि मां दुर्गा की उपासना कर शक्ति प्राप्त की जा सकती है. मां दुर्गा का पूजन, दुर्गा सप्तशती का पाठ, व्रत करके आप भी मां भगवती से विशेष आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए क्या करें और क्या ना करें, जानिए...

  • 2/11

नवरात्रि में दुर्गा पूजन और दुर्गा मां के मंत्र का जाप करते समय शरीर को हिलाएं नहीं और गा गा कर मंत्र जाप ना करें.

  • 3/11

वैसे तो कभी भी महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए.  लेकिन नवरात्र में खासतौर पर अपनी मां और मां की उम्र की महिलाओं का अपमान भूलकर भी ना करें, बल्कि उनका आशीर्वाद प्राप्त करें.

Advertisement
  • 4/11

नवरात्र में दुर्गा मां की पूजा पूरी श्रद्धा के साथ करें. पूजा के दौरान मन और विचारों में भी पवित्रता बनाए रखें.

  • 5/11

मन में किसी भी व्यक्ति के प्रति छल, कपट की भावना रखकर दुर्गा मां की पूजा करने से बचें. साथ ही अपशब्दों का प्रयोग ना करें.

  • 6/11

ब्रह्मचर्य का पालन करें, गलत लोगों की संगति ना करें.

Advertisement
  • 7/11

मां दुर्गा की उपासना करते समय क्या करें-

नवरात्र में मां दुर्गा के 108 नामों का जाप जरूर करें. इससे व्यक्ति को कई लाभ होते हैं.

  • 8/11

नवरात्र के दौरान अपने घरों में अखण्ड ज्योति अवश्य जलाएं. इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

  • 9/11

सुबह, शाम दोनों समय मां दुर्गा की पूजा करें पूजा शुरू करने से पहले गणेश जी का ध्यान अवश्य करें.

Advertisement
  • 10/11

नवरात्र में मंत्र जाप या पूजा करने के तुरंत बाद कभी भी भोजन ना करें.

  • 11/11

सभी बाधाओं से मुक्ति के लिए इस मंत्र का जाप करें-

शरणागत दीनार्थ परित्राण परायणे
सर्वस्यार्ति हरे देवि नारायणी नमोस्तुते

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement