Advertisement

धर्म

Basant Panchami: बसंत पंचमी पर आज भूलकर भी ना करें ये 5 काम

प्रज्ञा बाजपेयी
  • 10 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 7:37 AM IST
  • 1/6

बसंत पंचमी का दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित है. इस दिन मां सरस्वती की पूजा क विधान है. सरस्वती मां को ज्ञान, कला और संगीत की देवी कहा जाता है. मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से बुद्धि और ज्ञान बढ़ता है. इस दिन स्नान का भी खास महत्व माना जाता है. लेकिन बसंत पंचमी के दिन कुछ कार्यों को वर्जित माना जाता है. इसलिए इस दिन कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए.


  • 2/6

बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने का अधिक महत्व होता है. इस दिन भूलकर भी काले और लाल रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए. 

  • 3/6

इस दिन मांस मछली से दूर ही रहें. केवल सात्विक भोजन ही करें. बसंत पंचमी के दिन शराब का सेवन करने से भी बचना चाहिए.

Advertisement
  • 4/6

बसंत पंचमी फसल और हरियाली का त्योहार है. इस दिन कभी भी फसल नहीं काटना चाहिए. इस दिन घर में मौजूद पेड़ों को भी किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए.

  • 5/6

बसंत पंचमी के दिन स्नान किए बिना कोई भी कार्य न करें. सुबह उठकर सबसे पहले स्नान कर के मां सरस्वती की पूरे विधि-विधान के साथ पूजन करें और उसके बाद ही कुछ खाएं.


  • 6/6

इस दिन गुस्सा करने से बचें. अपनी वाणी पर काबू रखें. अनजाने में भी किसी का अपमान न करें. दूसरों के साथ खुद के लिए भी कुछ गलत बोलने से बचें.

Advertisement
Advertisement
Advertisement