Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: 26 फरवरी, गुरुवार को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे. उनकी शादी तेलुगु परंपरा और कोडवा परंपरा के साथ संपन्न हुई. इनकी शादी की खास बात यह रही कि इन्होंने शादी का मुहूर्त सुबह 10:10 मिनट का रखा था, जिसे लेकर फैंस और न्यूमरोलॉजी में दिलचस्पी रखने वालों के बीच काफी चर्चा हो रही है.
दरअसल, ये वही टाइम होता है जो हम अक्सर घड़ियों के शो-रूम में डिस्प्ले पर देखते हैं. अगर आपने कभी किसी घड़ी का ऐड देखा हो, चाहे वह मैगजीन में हो, बैनर पर या वीडियो में तो एक चीज अक्सर नोटिस की होगी. वह टाइम घड़ी में दिखाया गया होता है. ज्यादातर घड़ियों में डिफॉल्ट तौर पर घंटे की सुई 10 पर और मिनट की सुई 2 पर होती है, यानी समय होता है 10:10. अब सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ संयोग है या फिर इसके पीछे कोई खास वजह भी है कि डिस्प्ले में यही समय चुना जाता है? तो आइए अंकज्योतिष के मुताबिक 10:10 नंबर का महत्व जानते हैं.
अंकज्योतिष में 10:10 का क्या है महत्व
न्यूमरोलॉजी में 10:10 का महत्व काफी खास माना जाता है. इनके मुताबिक, 1010 का पैटर्न जीवन में खुशियां, अच्छा भविष्य और सुख समृद्धि लाता है. इसके अलावा, सुबह 10:00 से 10:20 के बीच का समय Lecabel नाम के एंजेल से संबंधित माना जाता है, जो कि सफलता, सुरक्षा और नए कामों का शुभ प्रतीक माना जाता है.
अंकज्योतिष में 1010 एक एंजेल नंबर भी है, जिसको खुशी, पवित्रता और सच्चे प्यार का संकेत भी माना जाता है. रिश्तों में 1010 नंबर का दिखना नए रिश्तों और नई शुरुआत का प्रतीक होता है. कुछ न्यूमरोलॉजिस्ट मानते हैं कि 1010 एक खास मैसेज है जो कि ब्रह्मांड की ओर से प्राप्त होता है. यह नंबर सही दिशा में आगे बढ़ने का भी संकेत होता है.
1010 का प्रेम से होता है संबंध
अंकज्योतिष के अनुसार, 1010 को सच्चे प्यार से भी जोड़कर देखा जाता है. प्यार के मामले में 1010 का दिखना इस बात का संकेत हो सकता है कि नए रिश्ते गहरे होंगे, या पहले से मौजूद रिश्ते ओर भी मजबूत होंगे. आर्थिक और करियर के लिहाज से यह नंबर प्रगति और आगे बढ़ने का इशारा देता है. यह बताता है कि जल्द ही नए मौके मिल सकते हैं.
1010 का मतलब 1 और 0 दोनों से जुड़ा होता है. नंबर 1 नई शुरुआत, आत्मनिर्भरता और अपनी दुनिया खुद बनाने की क्षमता को दर्शाता है. वहीं नंबर 0 आध्यात्मिक समझ, ज्ञान और नई संभावनाओं को बढ़ाता है. यह दोनों नंबर मिलकर एक ऐसा संकेत देते हैं, जिससे नए विचारों, काम और सपनों के बीच तालमेल बनता है.
aajtak.in