Rahu Pad Nakshatra Parivartan 2026: सावधान! 31 मई से 2 अगस्त तक राहु की उल्टी चाल कराएगी भारी नुकसान, जेब खाली कर देगा यह गोचर

Rahu Pad Nakshatra Parivartan 2026: 31 मई को राहु पद नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. राहु के इस बदलाव से मेष, सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि वालों के जीवन में वित्तीय अस्थिरता, मानसिक तनाव और अनचाहे खर्चों की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

Advertisement
राहु पद नक्षत्र परिवर्तन 2026 (Photo: ITG) राहु पद नक्षत्र परिवर्तन 2026 (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST

Rahu Pad Nakshatra Parivartan 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, राहु 31 मई को शतभिषा के पहले पद में गोचर करने वाले हैं. जहां राहु 2 अगस्त तक रहेंगे. 31 मई को राहु के पद नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए वित्तीय और मानसिक परेशानियां बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में राहु को मायावी और उल्टी चाल चलने वाला ग्रह माना गया है. जब भी राहु की स्थिति बदलती है, तो इसका सीधा असर जातकों की आर्थिक स्थिति, निर्णय लेने की क्षमता और मानसिक शांति पर पड़ता है.

Advertisement

इस बार का यह बदलाव 4 विशेष राशियों के लिए धन संकट और अनचाहे खर्चों की वजह से टेंशन बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. आइए जानते हैं वे कौन सी हैं जो राहु की नकारात्मकता को झेलेंगी. 

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए राहु का यह बदलाव आर्थिक मोर्चे पर अस्थिरता ला सकता है. इस अवधि में आपके संचित धन (सेविंग्स) में कमी आ सकती है. अचानक कोई बड़ा और अनपेक्षित खर्च सामने आ सकता है, जिससे बजट बिगड़ जाएगा. किसी भी तरह के बड़े निवेश या लॉटरी-सट्टे जैसे जोखिम भरे कामों से पूरी तरह दूर रहें. लोन या कर्ज लेने की स्थिति से बचें.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों को इस दौरान अपनी व्यावसायिक और वित्तीय योजनाओं में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या बिजनेस पार्टनर के साथ गलतफहमी के कारण आर्थिक नुकसान होने की आशंका है. अटका हुआ धन वापस मिलने में और देरी हो सकती है. पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें. निवेश के फैसले जल्दबाजी के बजाय अनुभवी लोगों की सलाह लेकर ही करें.

Advertisement

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए राहु का प्रभाव मानसिक तनाव और आर्थिक दबाव दोनों को एक साथ बढ़ा सकता है. इस समय आपकी आय के स्रोतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. सुख-सुविधाओं और स्वास्थ्य पर धन का अत्यधिक व्यय होने से मानसिक चिंता बढ़ेगी. अपनी जेब देखकर ही खर्च करें और फिजूलखर्ची पर सख्त नियंत्रण रखें. कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचें, अन्यथा इसका सीधा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए राहु का गोचर आर्थिक मामलों में काफी सतर्क रहने की चेतावनी दे रहा है. यदि आप नया बिजनेस शुरू करने या किसी नई डील को फाइनल करने की सोच रहे हैं, तो उसमें रुकावटें आ सकती हैं. शेयर मार्केट या प्रॉपर्टी में पैसा लगाना इस समय घाटे का सौदा साबित हो सकता है. किसी को भी बड़ा उधार देने से बचें, क्योंकि इस अवधि में दिया गया पैसा वापस मिलना बेहद मुश्किल होगा. 

राहु के नकारात्मक प्रभाव से बचने के उपाय

- शनिवार के दिन राहु के बीज मंत्र 'ऊं रां राहवे नमः' का जाप करें.

- पक्षियों को नियमित रूप से सात प्रकार का अनाज (सतनाजा) खिलाएं.

- किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल, उड़द की दाल या कंबल का दान करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »