NEET पेपर लीक में गिरफ्तार दिनेश की BJP MLA ने की थी तारीफ, बताया था ऊर्जावान कार्यकर्ता

NEET 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी दिनेश बिवाल को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर जमवारामगढ़ के बीजेपी विधायक की एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दिनेश को “बीजेपी का ऊर्जावान कार्यकर्ता” बताया गया है.

Advertisement
दिनेश बिवाल, जिसकी BJP विधायक ने की तारीफ. (Photo: ITG) दिनेश बिवाल, जिसकी BJP विधायक ने की तारीफ. (Photo: ITG)

शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:49 PM IST

NEET 2026 पेपर लीक मामले में अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी दिनेश बिवाल को लेकर सोशल मीडिया पर ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसने सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है. दावा किया जा रहा है कि दिनेश भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता रहा है.

दरअसल, जमवारामगढ़ से बीजेपी विधायक महेंद्र पाल मीणा के फेसबुक अकाउंट पर दिनेश बिवाल को लेकर एक पुरानी पोस्ट सामने आई है. इस पोस्ट में विधायक ने दिनेश को “बीजेपी का ऊर्जावान कार्यकर्ता” बताते हुए उसकी शादी की सालगिरह पर शुभकामनाएं दी थीं. पोस्ट में दिनेश के साथ विधायक की तस्वीर भी साझा की गई थी. अब एसओजी की गिरफ्तारी के बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और विपक्ष इसे लेकर बीजेपी पर सवाल खड़े कर रहा है.

Advertisement
दिनेश बिवाल की सालगिरह पर बीजेपी विधायक की तरफ से किया गया पोस्ट. (Photo: ITG)

बिवाल न गुरुग्राम के डॉक्टर से खरीदा था नीट पेपर
एसओजी की जांच के मुताबिक दिनेश बिवाल उन आरोपियों में शामिल है, जिन पर NEET 2026 का पेपर खरीदने और आगे सप्लाई करने का आरोप है. जांच एजेंसियों का दावा है कि गुरुग्राम के एक डॉक्टर से कथित तौर पर पेपर खरीदा गया था, जिसके बाद इसे राजस्थान समेत कई राज्यों में अभ्यर्थियों तक पहुंचाने का नेटवर्क तैयार किया गया. इस पूरे मामले में राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और केरल तक कनेक्शन सामने आ चुके हैं.

जांच में यह भी सामने आया है कि पेपर लीक का नेटवर्क बेहद संगठित तरीके से काम कर रहा था. आरोप है कि लाखों रुपये लेकर अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए जाते थे. एसओजी अब इस गिरोह के आर्थिक लेनदेन, मोबाइल चैट और संपर्कों की भी जांच कर रही है.

Advertisement

पोस्ट को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा
दिनेश बिवाल की गिरफ्तारी के बाद वायरल हुई फेसबुक पोस्ट ने मामले को राजनीतिक रंग दे दिया है. विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों में राजनीतिक संरक्षण की भी जांच होनी चाहिए. हालांकि, बीजेपी की ओर से अब तक इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

इधर एसओजी का कहना है कि जांच पूरी तरह सबूतों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है. किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल थे. साथ ही किन-किन राज्यों तक पेपर पहुंचाया गया.

शहर में लगा दिनेश का बीजेपी के बैनर तले पोस्टर

NEET आरोपी दिनेश ने लगवाया था बीजेपी का होर्डिंग्स
नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी दिनेश को लेकर एक और नया खुलासा हुआ है. जानकारी के मुताबिक दिनेश ने जयपुर शहर में बीजेपी नेताओं के साथ कई होर्डिंग्स लगवाए थे. इन होर्डिंग्स के जरिए उसने नववर्ष, मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी थीं. शहर के कई प्रमुख इलाकों में लगे इन पोस्टरों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »