राजस्थान: झुंझुनू में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, आठ लोगों की मौत

झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र में हुए हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं. बताया गया है कि ये सभी लोग मनसा माता मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे.

Advertisement
राजस्थान में बड़ा हादसा राजस्थान में बड़ा हादसा

देव अंकुर

  • जयपुर,
  • 30 मई 2023,
  • अपडेटेड 3:14 AM IST

राजस्थान के झुंझुनू में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया, जिसमें श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत. वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, एक मंदिर से लौट रहे भक्तों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक गहरी खाई में जा गिरी.

Advertisement

जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र में हुए हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं. बताया गया है कि ये सभी लोग मनसा माता मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे. इस दौरान हादसे के तुरंत बाद जिलाधिकारी डॉ. खुशाल यादव और एसपी मृदुल कच्छवा मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.

जानकारी के मुताबिक हादसे में घायलों में से कुछ को झुंझुनू रेफर किया गया है. जबकि कुछ को सीकर ले जाया गया है. घायल होने वालों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. मनसा माता मंदिर झुंझुनू के उदयपुरवाटी क्षेत्र में एक प्रसिद्ध मंदिर है, जहां हर साल हजारों लोग पूजा करने जाते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »