भारत ने एशिया कप के महामुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया में दो बदलाव किए गए हैं, जिसमें जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है. जितेश, रिंकू, हर्षदीप और हर्षित राणा टीम से बाहर हैं. दुबई की पिच पर 170 से अधिक रन का स्कोर अच्छा माना जा रहा है.