प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल यानी कि 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने वाले हैं. पीएम मोदी इसका उद्घाटन हरदोई से करेंगे. लेकिन ये जोड़ रहा है प्रयागराज को मेरठ से. 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस वे की लागत 36 हजार 230 करोड़ रुपये है और अब ये बनकर तैयार है. इसे उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के विकास का एक बड़ा एक्सप्रेस वे बताया जा रहा है. आजतक की टीम ने इस एक्सप्रेस वे पर सफर किया. और जाना कि ये इतना खास क्यों होने वाला है.