बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए 200 से अधिक सीटों पर बढ़त हासिल की. मोदी और नीतीश की जोड़ी सुपरहिट रही है. तो वहीं BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसने 101 सीटों में से 35 जीत ली हैं और 55 पर बढ़त बनाए हुए है. करीब 90 प्रतिशत की स्ट्राइक रेट के साथ बीजेपी ने परफॉर्म किया है.