बात उस खबर कि जिसने 22 लाख बच्चों के भविष्य को दांव पर लगा दिया है. यह कोई मामूली पेपर लीक नहीं है, इस एक घटना ने देश की सबसे बड़ी टेस्टिंग एजेंसी और उसकी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. और अब केस CBI के हवाले है. NEET पेपर लीक में अब CBI का शिकंजा कस रहा है. एक एक करके कड़ियां जोड़ीं जा रही हैं. और जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है. पूरा नेटवर्क एक्सपोस हो रहा है.