भारत में कई हाई-प्रोफाइल आपराधिक मामलों से जुड़े लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर अब अमेरिका ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के तहत अमेरिकी एजेंसियां गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन, हथियारों की सप्लाई और विदेशों में सक्रिय सहयोगियों की जांच कर रही हैं. जांच एजेंसियों का मानना है कि बिश्नोई गैंग का नेटवर्क भारत से बाहर कनाडा, अमेरिका, यूरोप और अन्य देशों तक फैल चुका है, जहां से रंगदारी, संगठित अपराध और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को संचालित किए जाने के आरोप हैं.