विधवा बहू की सास ने कराई दूसरी शादी, जेठ-जेठानी ने लिया कन्यादान; ख्यात कवि प्रदीप चौबे के परिवार ने पेश की नई मिसाल

देश के ख्याति नाम हास्य कवि दिवंगत प्रदीप चौबे की पत्नी ने अपनी विधवा छोटी बहू का दूसरा विवाह करके मिसाल पेश की है. सास और जेठ-जिठानी ने बहू का कन्यादान लिया.

Advertisement
विधवा बहू की कराई दूसरी शादी. विधवा बहू की कराई दूसरी शादी.

सर्वेश पुरोहित

  • ग्वालियर ,
  • 23 मई 2025,
  • अपडेटेड 4:42 PM IST

मशहूर हास्य कवि दिवंगत प्रदीप चौबे की पत्नी विनीता चौबे ने अपनी विधवा छोटी बहू वर्षा की दूसरी शादी कर समाज में मिसाल कायम की. सात साल पहले बेटे आभास की सड़क हादसे में मृत्यु और फिर पति के निधन ने विनीता को तोड़ दिया था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. वर्षा की उदासी और उसके सामने बाकी जिंदगी को देखकर विनीता ने सामाजिक रूढ़ियों को चुनौती दी और बीती 11 मई को कानपुर के चेतन जैन से उसकी दूसरी शादी कराई. इस नेक कार्य में बड़े बेटे आकाश और बहू नेहा ने कन्यादान कर साथ दिया.

Advertisement

वर्षा ने भावुक होकर कहा, ''मेरी सास ने मुझे बेटी की तरह अपनाया. यह परिवार मेरे लिए सर्वोपरि है.'' विनीता ने बताया, ''वर्षा मेरी बेटी है. अगर प्रदीप जी होते, वे भी यही करते.'' इस शादी में हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा, अरुण जैमिनी, और डॉ. सुरेश अवस्थी जैसे दिग्गज शामिल हुए.

युवा हास्य कवि चिराग जैन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''विनीता जी ने व्यक्तिगत दुख को पीछे छोड़कर वर्षा की खुशी को चुना. रिश्तेदारों की बातें अनसुनी कर, सामाजिक बंधन तोड़ना साहसिक कदम था. उन्हें नमन.'' विनीता का यह फैसला विधवा पुनर्विवाह को बढ़ावा देने वाला एक प्रेरणास्रोत बन गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »