MP: 2 बच्चों का अपहरण, 15 लाख की फिरौती... 7 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर के पलासिया इलाके से दो बच्चों का अपहरण कर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी, तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से कार्रवाई की. बच्चों को राजेंद्र नगर की एक मल्टी से सुरक्षित बरामद कर लिया गया. इस मामले में दो भाई-बहन और एक दंपत्ति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement
राजेंद्र नगर की मल्टी में छुपाए गए थे बच्चे.(Photo: Representational) राजेंद्र नगर की मल्टी में छुपाए गए थे बच्चे.(Photo: Representational)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:55 PM IST

इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में दो मासूम बच्चों के अपहरण और 15 लाख रुपये की फिरौती मांगने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. गीता नगर से दो नाबालिग बच्चों को एक युवती बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई थी. कुछ ही देर बाद परिजनों के पास फोन आया, जिसमें बच्चों की रिहाई के बदले 15 लाख रुपये की मांग की गई. 

Advertisement

घटना की खबर गीता नगर और तिलक नगर क्षेत्र में तेजी से फैल गई और स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए. सूचना मिलते ही पलासिया थाना पुलिस टीम सक्रिय हो गई. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक युवती दोनों बच्चों को अपने साथ ले जाती दिखाई दी. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी की कड़ी जोड़ते हुए युवती का पीछा शुरू किया और साथ ही फिरौती कॉल करने वाले नंबर की टॉवर लोकेशन भी तलाश की. 

यह भी पढ़ें: इंदौर: पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या, 3 सालों से चल रही थी मर्डर की साजिश

हालांकि, फिरौती मांगने के बाद फोन बंद कर दिया गया था, जिससे जांच और चुनौतीपूर्ण हो गई. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस को बच्चों और अपहरणकर्ताओं की लोकेशन का पता चला. इसके बाद पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई के लिए रवाना हुई.

Advertisement

राजेंद्र नगर की मल्टी में छुपाए गए थे बच्चे

जांच के दौरान पता चला कि दोनों बच्चों को राजेंद्र नगर इलाके की एक मल्टी में छुपाकर रखा गया है. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया. छापेमारी के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर चारों को पकड़ लिया.

भागने के दौरान चारों आरोपी मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्हें मौके से हिरासत में लिया गया. पुलिस ने बताया कि पूरे ऑपरेशन में सीसीटीवी फुटेज, टेक्निकल सर्विलांस और लोकल मुखबिरों की अहम भूमिका रही. पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण बच्चों को कम समय में सुरक्षित बचाया जा सका.

इस मामले में पलासिया थाना क्षेत्र के एसीपी तुषार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान कई अहम सुराग मिले, जिससे पुलिस टीम को सही लोकेशन तक पहुंचने में मदद मिली.

व्हाट्सऐप से मांगी गई फिरौती, डिजिटल साक्ष्य जब्त

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने कथित तौर पर व्हाट्सऐप के माध्यम से 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग भेजी थी. पुलिस ने इस मांग से जुड़े डिजिटल साक्ष्य भी जब्त कर लिए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में दो भाई-बहन राशिका और विनीत, तथा एक दंपत्ति ललित और उसकी पत्नी तनीषा शामिल हैं. तनीषा और राधिका एक-दूसरे की दोस्त बताई गई हैं.

Advertisement

शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी परिवार बच्चों के परिचित थे, जिससे अपहरण की वारदात को अंजाम देना उनके लिए आसान हो गया. पुलिस ने बच्चों का मेडिकल परीक्षण भी कराया और उन्हें सकुशल परिजनों को सौंप दिया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों के साथ किसी प्रकार की प्रताड़ना या शारीरिक नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है.

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में और लोग भी शामिल हो सकते हैं. पुलिस ने जल्द ही पूरे गिरोह के नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement