कुशीनगर एक्सप्रेस में बुजुर्ग महिला के दांत तोड़ने वाले TTE पर गिरी गाज, रेलवे ने फाइल की चार्जशीट; जानें पूरा मामला

भोपाल में कुशीनगर एक्सप्रेस के टीटीई नईम खान ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को घूंसा मारकर दांत तोड़ दिए. 'आजतक' की खबर के बाद रेलवे ने टीटीई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर कड़ी कार्रवाई शुरू की है.

Advertisement
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे और झांसी DRM ने TTE पर बैठाई जांच.(Photo:ITG) नॉर्थ सेंट्रल रेलवे और झांसी DRM ने TTE पर बैठाई जांच.(Photo:ITG)

धर्मेंद्र साहू

  • भोपाल,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:24 PM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बुजुर्ग महिला के साथ रेल सफर के दौरान हुई बर्बरता के मामले में रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया है. कुशीनगर एक्सप्रेस में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के चेहरे पर घूंसा मारकर उनके दांत तोड़ने वाले आरोपी टीटीई नईम खान के खिलाफ उत्तर मध्य रेलवे (NCR) ने चार्जशीट दाखिल कर दी है.

यह घटना 6 मई की है, जब भोपाल की पूर्वी रेलवे कॉलोनी की रहने वाली सुशीला देवी नर्मदापुरम से भोपाल आने के लिए कुशीनगर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22538) पकड़ने पहुंची थीं. ट्रेन छूटने वाली थी, जिसे देखते हुए बुजुर्ग महिला आनन-फानन में सामने आए एसी (AC) कोच में चढ़ गईं.

Advertisement

टीटीई का हिंसक व्यवहार
महिला का एसी कोच में चढ़ना ड्यूटी पर तैनात टीटीई नईम खान को इतना नागवार गुजरा कि उसने मानवता की सारी हदें पार कर दीं. बहस के दौरान टीटीई ने बुजुर्ग महिला के चेहरे पर जोरदार घूंसा जड़ दिया, जिससे उनके दांत टूट गए और वे लहूलुहान हो गईं.

कानूनी और विभागीय कार्रवाई
बुजुर्ग महिला ने रानी कमलापति स्टेशन (RKMP) उतरकर जीआरपी (GRP) थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जीआरपी ने टीटीई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की.

रेलवे का एक्शन 
'आजतक' में इस खबर को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद झांसी मंडल (DRM) और नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने मामले का संज्ञान लिया. रेलवे ने इसे 'घोर कदाचार' मानते हुए संबंधित टीटीई के खिलाफ विभागीय जांच बिठा दी है और अब उसके खिलाफ चार्जशीट जारी कर दी गई है.

Advertisement

रेलवे प्रशासन का पक्ष
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के साथ इस तरह का व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement