Watermelon Benefits: 30 दिन रोज तरबूज खाने से शरीर में आएंगे ये चेंज, पाचन होगा तेज और मिलेगा गुलाबी निखार

Watermelon Benefits: गर्मियों में तरबूज खाना हर किसी को पसंद होता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप लगातार 30 दिनों तक तरबूज का सेवन करें तो आपके शरीर पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा. यहां हम आपको 30 दिन तरबूज खाने के फायदे बता रहे हैं.

Advertisement
30 दिन तरबूज खाने के फायदे (Photo: ITG) 30 दिन तरबूज खाने के फायदे (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:53 PM IST

Benefits of Eating Watermelon:  तरबूज न केवल गर्मियों के सबसे पॉपुलर फलों में एक है बल्कि यह सेहत और खूबसूरती का एक पावरहाउस भी है. मीठे रसीले स्वाद से भरपूर तरबूज ना केवल गर्मी में शरीर को हाइड्रेशन देता है बल्कि भीषण गर्मी में यह कई विटामिन्स और मिनरल्स का पावरहाउस भी है. अगर आप लगातार 30 दिनों तक अपनी डाइट में तरबूज को शामिल करते हैं तो यह आपके शरीर को अंदर से डिटॉक्स कर आपकी त्वचा को पिंक ग्लो दे सकता है. 

Advertisement

30 दिन तक तरबूज खाने के फायदे

अमेरिका की हेल्थ वेबसाइट Webmd.com की रिपोर्ट के अनुसार, तरबूज का चमकीला लाल रंग लाइकोपीन की वजह से होता है जो एक एंटीऑक्सीडेंट है. कई अध्ययनों से पता चलता है कि हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करते हुए अगर इस फल का सेवन किया जाए तो यह कैंसर और डायबिटीज के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है. 

पेट, दिल और स्किन होगी बेहतर

तरबूज में यह पोषक तत्व किसी भी दूसरे फल या सब्जी यहां तक कि टमाटर से भी ज्यादा होता है. लाइकोपीन की अच्छी मात्रा पाने के लिए पीले या नारंगी रंग के गूदे वाले तरबूज के बजाय चमकीले लाल गूदे वाला तरबूज चुनें. तरबूज जितना ज्यादा पका हुआ होगा, उतना ही बेहतर होगा. इसके अलावा बिना बीज वाले तरबूज में बीज वाले तरबूज की तुलना में ज्यादा लाइकोपीन होता है.

शोध बताते हैं कि तरबूज में मौजूद लाइकोपीन और विटामिन सी आपकी कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं जिससे न केवल आपकी स्किन पर गुलाबी निखार आता है बल्कि आपकी पाचन शक्ति और दिल की सेहत भी दुरुस्त होती है. 

Advertisement

तरबूज कैसे खाएं

तरबूज को आप कैसे भी खा सकते हैं. ज्यादातर लोग ठंडे-ठंडे तरबूज को काटकर और उस पर काला नमक छिड़ककर खाना पसंद करते हैं. लेकिन इसके अलावा भी आप तरबूज को कई इंट्रेस्ट्रिंग तरीके से खा सकते हैं.

तरबूज की रिफ्रेशिंग ड्रिंक

आप तरबूज का शरबत बना सकते हैं. इसके लिए तरबूज को काट लें और उसके बीज अलग कर लें. इसके बाद इसे मिक्सर में डाल दें. साथ ही में नींबू का रस, काला नमक, पुदीना की पत्तियां डालकर ग्राइंड कर लें. 

रिफ्रेशिंग तरबूज-पुदीना सलाद
तरबूज को साधारण तरीके से खाने के बजाय इसे इस हेल्दी सलाद के रूप में भी ट्राई करें. इसके लिए 2 कप तरबूज के कटे हुए टुकड़े लें. ऊपर से बारीक कटा हुआ पुदीना डालें. अब नींबू का रस, काला नमक और चाट मसाला छिड़कें. इसे अच्छी तरह मिलाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें. यह सलाद न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि इसके पोषक तत्व शरीर में जल्दी अवशोषित होते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement