Tips to make Dry Fruit Lassi: सादा लस्सी पीकर हो गए बोर? अब बनाएं ठंडी-ठंडी शाही ड्राई फ्रूट लस्सी, लोग पूछेंगे रेसिपी

Tips to make Dry Fruits Lassi: अगर आप भी गर्मियों में लस्सी पीने के शौकीन हैं लेकिन रोज-रोज वही सेम सादी लस्सी पीकर बोर हो गए हैं तो यहां हम आपको शाही ड्राई फ्रूट लस्सी की रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
घर पर बनाएं शाही ड्राई फ्रूट लस्सी (Photo: ITG) घर पर बनाएं शाही ड्राई फ्रूट लस्सी (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:16 PM IST

Tips to make Mango Lassi: गर्मियों के मौसम में उत्तर भारत के हर घर में लस्सी एक प्रधान पेय है. लेकिन अगर आप वही साधारण मीठी लस्सी पीकर बोर हो चुके हैं, तो अब वक्त है इसमें थोड़ा 'रॉयल ट्विस्ट' देने का. ड्राई फ्रूट लस्सी न केवल गाढ़ी और मलाईदार होती है, बल्कि इसमें मौजूद काजू, बादाम और पिस्ता हर घूंट में एक क्रंची स्वाद जोड़ते हैं. यह ड्रिंक आपको गर्मी से तो बचाती ही है, साथ ही इसमें मौजूद मेवे आपको दिनभर के लिए जरूरी ऊर्जा भी देते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की बेहद आसान और क्विक रेसिपी.

Advertisement

शाही ड्राई फ्रूट लस्सी के लिए तैयार कर लें ये चीजें
ताजा और गाढ़ा दही: 2 कप

चीनी या शहद: स्वादानुसार

मिक्स ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, पिस्ता): 1/4 कप (बारीक कटे हुए)

इलायची पाउडर: आधा चम्मच

केसर के धागे: 5-6 (गुनगुने दूध में भीगे हुए)

गुलाब जल: 1 चम्मच (ऑप्शनल)

बर्फ के टुकड़े

बनाने का तरीका

मेवों की तैयारी: थोड़े से ड्राई फ्रूट्स सजाने के लिए बचा लें और बाकी को हल्का सा दरदरा कूट लें.

मिश्रण: एक मिक्सर जार या मथनी वाले बर्तन में दही, चीनी, इलायची पाउडर, केसर वाला दूध और गुलाब जल डालें.

मथना: इसे तब तक अच्छे से ब्लेंड करें या मथें जब तक कि दही एकदम स्मूथ न हो जाए और ऊपर झाग न दिखने लगे.

मेवे मिलाएं: अब तैयार लस्सी में दरदरे कुटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और हल्के हाथ से मिलाएं.

Advertisement

सर्व करें: गिलास में बर्फ डालें, ऊपर से लस्सी डालें और बचे हुए बारीक कटे मेवों से सजाकर इसे एकदम ठंडा-ठंडा सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement