संगीत सेरेमनी में लहंगा-चोली में कुमाऊंनी स्टार श्वेता महारा लगीं कमाल, पहाड़ी सॉन्ग पर किया जोरदार डांस; VIDEO

कुमाऊंनी और भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता माहरा शादी के बंधन में बंध गई हैं, जिसकी फोटोज खूब वायरल हो रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके संगीत सेरेमनी का वीडियो छाया हुआ है, जहां वो नीले लहंगे में पहाड़ी गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का मॉडर्न-ट्रेडिशनल लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और उनके वेडिंग और संगीत लुक को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

Advertisement
कुमाऊंनी स्टार श्वेता माहरा का वेडिंग लुक वायरल हुआ.(PHOTO:ITG) कुमाऊंनी स्टार श्वेता माहरा का वेडिंग लुक वायरल हुआ.(PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:00 AM IST

Shweta Mahara Dance Video: कुमाऊंनी और भोजपुरी फिल्मों की जानी-माी एक्ट्रेस श्वेता माहरा ने अपनी लाइफ की नई शुरुआत की है. उन्होंने अपने मैनेजर वेद शर्मा के साथ सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को नया नाम दिया. शादी की रस्मों से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके संगीत सेरेमनी की हो रही है, जहां श्वेता ने अपने डांस और स्टाइल से हर किसी का दिल जीत लिया.

Advertisement

श्वेता माहरा का नाम पहाड़ी और भोजपुरी इंडस्ट्री में किसी पहचान का मोहताज नहीं है. कुमाऊंनी गाने ‘क्रीम पाउडर घिसनी किलै न’ से उनको फेम मिला था. इसके बाद उन्होंने कई कुमाऊंनी, नेपाली और भोजपुरी गानों में अपने शानदार डांस से लोगों के बीच अलग मुकाम बनाया. अब उनकी शादी के मौके पर भी उनका वही जादू देखने को मिला.

संगीत में दिखा श्वेता का डांसिंग अंदाज

श्वेता के संगीत सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह लाइट ब्लू कलर के खूबसूरत लहंगे में पहाड़ी गाने ‘तेरी पायल भोपाली, फैशन के बीट पर तेरी ब्यूली नाचली’ पर लाजवाब डांस करती नजर आ रही हैं. उनके डांस मूव्स में हाई एनर्जी और कॉन्फिडेंस देखने को मिल रहा है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रह है.

Advertisement

वीडियो में श्वेता पूरे जोश के साथ झूमती दिखाई दे रही हैं, उनके चेहरे की मुस्कान और एक्सप्रेशन ने उनके डांस को और खास बना दिया. यह डांस सिर्फ एक परफॉर्मेंस नहीं था, बल्कि उनके लाइफ के इस खास मौके की खुशी का जश्न भी था.

हल्के नीले लहंगे में छाया ग्लैमरस लुक

संगीत के लिए श्वेता ने बेहद खूबसूरत हल्के नीले रंग का ट्रेंडी लहंगा चुना. उनका यह आउटफिट ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का शानदार कॉम्बिनेशन था. उनकी चोली क्रॉप-टॉप स्टाइल की थी, जिसमें ऑफ-शोल्डर डिजाइन और लंबी ब्लून स्लीव्स थीं. इस पर हल्का धागे का काम बेहद अट्रैक्टिव लग रहा था.

लहंगे पर चांदी और सफेद धागों की हैवी एंब्रॉयडरी की गई थी, जबकि लहंगे के नीचे डार्क ब्लू कलर का कंट्रास्टिंग पैच उसे क्लासी बना रही थी. अपने दुपट्टे को उन्होंने केप स्टाइल में कैरी किया, जिसने पूरे लुक को मॉडर्न टच दिया. इसके साथ कुंदन-पोल्की ज्वेलरी, स्टेटमेंट चोकर, मांग टीका, नीली चूड़ियां और बड़ा ब्रेसलेट उनके लुक को रॉयल बना रहे थे.

दुल्हन का खूबसूरत लिबास 

श्वेता माहरा ने शादी के दिन बेहद खूबसूरत और पारंपरिक गहरे रंग के लहंगा-चोली पहना था, दुल्हन के लुक में वो बिल्कुल किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं. हाथों में लाल चूड़ा, गोल्डन कलर की जूलरी पहने श्वेता काफी अच्छी लग रही हैं. क्रीम कलर की शेरवानी पहने वेद भी दूल्हे राजा बने बहुत जंच रहे थे.
 

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »