How to make Sattu Halwa: न चीनी और न चाशनी, गर्मी में बनाएं मीठा और प्रोटीन से भरपूर सत्तू हलवा, लोग पूछेंगे रेसिपी

सत्तू का शरबत तो आपने कई बार पिया होगा लेकिन क्या कभी इसका हलवा ट्राई किया है. गर्मियों में जब कुछ मीठा और सेहतमंद खाने का मन हो तो सत्तू का हलवा एक बेहतरीन विकल्प है. यह बिना चीनी और चाशनी के भी इतना स्वादिष्ट बनता है कि आप सूजी और मूंग दाल का हलवा भूल जाएंगे.

Advertisement
सत्तू का हलवा बनाने की रेसिपी (Photo: ITG) सत्तू का हलवा बनाने की रेसिपी (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:11 AM IST

गर्मियों के मौसम में सत्तू का लगभग पूरे भारत में खूब सेवन किया जाता है. भुने हुए चने से बना सत्तू प्रोटीन, फाइबर और आयरन का पावरहाउस है. इसका ज्यादातर लोग पानी में घोलकर लपसी की तरह या फिर शरबत बनाकर सेवन करते है. कई लोग इसकी लिट्टी भी बनाकर खाते हैं लेकिन क्या आपने इसका हलवा ट्राई किया है. यह हलवा एक बहुत ही पौष्टिक और हल्का डेजर्ट होता है जिसके ढेरों फायदे होते हैं. 

Advertisement

इस हलवे को चीनी या चाशनी के साथ बनाया जा सकता है लेकिन यहां हम आपको इसे रिफाइंड चीनी नहीं बल्कि गुड़ के साथ बनाने की रेसिपी बता रहे हैं. यह हलवा न सिर्फ आपके मीठे की क्रेविंग को शांत करता है बल्कि भीषण गर्मी में आपके शरीर को ठंडक और तुरंत ऊर्जा भी देता है. 

हलवा बनाने के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें

चने का सत्तू: 1 कप

गुड़ का पाउडर: 3/4 कप

देसी घी: 4-5 बड़े चम्मच

इलायची पाउडर: आधा चम्मच

गुनगुना पानी या दूध: 2 कप

बारीक कटे मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता): 2 बड़े चम्मच

बनाने का तरीका 

एक भारी तले की कड़ाही में घी गरम करें. अब इसमें सत्तू डालें और धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक भूनें. सत्तू पहले से भुना होता है इसलिए इसे ज्यादा भूनने की जरूरत नहीं पड़ती. बस सौंधी खुशबू आने तक चलाएं.

Advertisement

अब इसमें धीरे-धीरे गुनगुना पानी या दूध डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें.

जब सत्तू सारा पानी सोख ले और गाढ़ा होने लगे. तब इसमें गुड़ का पाउडर और इलायची पाउडर डालें.

इसे तब तक पकाएं जब तक हलवा कड़ाही के किनारे न छोड़ने लगे. अंत में बारीक कटे हुए मेवे मिलाएं.

गरमा-गरम या हल्का ठंडा करके इसे सर्व करें. यह हलवा पेट के लिए बहुत हल्का होता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement